Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandअंडर-19 क्रिकेट पुरूष खिलाड़ियों का ट्रायल 27 और 28 जुलाई को

अंडर-19 क्रिकेट पुरूष खिलाड़ियों का ट्रायल 27 और 28 जुलाई को

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के क्रिकेट खिलाड़ियों का अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल 27 व 28 जुलाई को  एमिनीटी स्पोर्ट्स ग्राउंड जाफरपुर रुद्रपुर में संपन्न होंगे।  यह जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी ने देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे से ट्रायल संपन्न होंगे। सभी खिलाड़ियों को व्हाइट ड्रेस में आना अनिवार्य है। ट्रायल को दो पालियों में बांटा गया है। प्रथम पाली 10 बजे से शुरू होगी, जिसमें रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर ब्लॉक के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वही द्वितीय पाली दोपहर 01 बजे से शुरू होगी। जिसमें काशीपुर, जसपुर, सितारगंज और खटीमा के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। कहा कि सभी खिलाड़ियों को कोविड के गाइडलाइन का पालन व मास्क लगाना अनिवार्य है।  ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे खिलाड़ियों को अपने साथ पंजीकरण की स्लीप भी लानी होगी। तिवारी ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल के पश्चात चयनित खिलाड़ियों को कुमाऊं जॉन के ट्रायल में प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा।
उन्होने बताया कि जिला उधम सिंह नगर के महिला खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि महिला अंडर – 19 व अंडर – 23 सीनियर वर्ग की खिलाड़ियों का पंजीकरण 28 जुलाई को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी देहरादून में होंगे। 29 जुलाई को देहरादून में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में ही ट्रायल होंगे। जिन महिला खिलाड़ियों को ट्रायल में प्रतिभाग करने हेतु देहरादून जाना है, वह क्रिकेट एसोसिएशन उधम सिंह नगर में अपनी जानकारी उपलब्ध करा दे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments