भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।भाजपाइयों ने अग्निकांड पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ आज प्रातः जाफर पुर कंटोपा पहुंचे। जहां उन्होंने अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री पंखे ,राशन व अन्य जरूरत का सामान वितरित किया। विधायक ठुकराल और चुघ ने कहा कि भाजपा हर जरूरतमंद की मदद को तैयार है, और ऐसे संकट के समय में हर व्यक्ति के साथ खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि करोना काल में हर व्यक्ति सरकार की गाइडलाइन का पालन करें और 2 गज की दूरी का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करें ।इस दौरान तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
अग्निकांड पीड़ितों को राहत सामग्री की वितरित
RELATED ARTICLES



