Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandअग्निकांड पीड़ितों को दी आर्थिक सहायता 

अग्निकांड पीड़ितों को दी आर्थिक सहायता 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। पिपलिया नंबर 2 में अग्निकांड पीड़ितों को विधायक राजकुमार ठुकराल और एसडीएम विवेक प्रकाश ने तहसील द्वारा दिये गये 3800 रुपये के चेकों का वितरण किया। ज्ञात हो कि मंगलवार रात पिपलिया नं. दो में अग्निकांड से 9 घर जलकर राख हो गये थे। जिससे ये सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये। अग्निकाण्ड पीड़ितों को बुधवार को तत्कालिक मदद के रूप में तहसील से स्वीकृत चेक विधायक राजकुमार ठुकराल ओर एसडीएम विवेक प्रकाश ने वितरित किये। साथ ही ब्लाक प्रमुख पूनम रानी की ओर से हर परिवार को दो दो हजार की नकद धनराशि ,समाजसेवी योगेंद्र चौधरी की ओर से भी हर परिवार को दो-दो की धनराशि एवं गुरनाम कालड़ा ने सात हजार रुपये नगद धनराशि पीड़ित परिवारों को दी। साथ ही विधायक विधायक राजकुमार ठुकराल ने सभी अग्निकांड परिवारों को अपनी ओर से घर बनाने के लिए टीन, खाद्यान्न, सहित अन्य घरेलू सामान उपलब्ध कराने और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी हरसंभव मदद दिलाने की बात कही। इस दौरान तहसीलदार राजीव वर्मा, ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, ग्राम प्रधान गुरनाम सिंह ,पटवारी दीपक मेहर, जिला पंचायत प्रतिनिधि चंदन सिंह निहाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, गोपाल सरकार, दुलाल मलिक, सन्नी पुनियानी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments