Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandअग्निकांड में आठ दुकानें हुई स्वाहा 

अग्निकांड में आठ दुकानें हुई स्वाहा 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  किच्छा रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल के पास स्क्रैप, किराना और कैंटीन समेत आठ दुकानों में अचानक आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल के तीन वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक किच्छा रोड पर तीनपानी स्थित मेडिसिटी अस्पताल के पास स्क्रैप, किराना और कैंटीन की कई दुकानें है। सुबह करीब 6 बजे एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया ओर अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीनपानी निवासी सलीम अंसारी की लकड़ी की स्क्रैप के गोदाम के साथ ही इलियाज, हयात की किराने की दुकान, धर्म सिंह की कैंटीन और किराना की दुकान, दीपक भंडारी की कैंटीन, चंदा पाल पत्नी मुकेश की चाय और किराना की दुकान, जलीस पुत्र जमील की बिरयानी की दुकान तथा जमील के कबाड़ की दुकान भी धूं धूंकर जलने लगी। भीषण आग लगने से आस पास अफरा तफरी मच गयी। मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। चाय, बिरयानी और कैंटीन में गैस सिलेंडर भी रखे थे। आग लगने के बाद सिलेंडरों में भी आग लग गई। जिसके बाद सिलेंडर भी तेज धमाके के बाद फट गए। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। किसी ने पुलिस और दमकल कर्मियों को अग्निकाण्ड की सूचना दी। सूचना पर रुद्रपुर और पंतनगर से दमकल के तीन वाहनो कों लेकर फायर कर्मी दीवान सिंह, चंद्र प्रकाश, नीरज जोशी, सुरेश सहित अन्य कर्मी पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। फायर कर्मी दीवान सिंह ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग कैसे लगी, इसके कारणों की जांच की जा रही है। अग्निकाण्ड मंे लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। आग से दो बाइकें भी जलकर राख हो गई।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments