Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandअजय भट्ट अपने बयान पर माफी मांगे : समता सैनिक दल

अजय भट्ट अपने बयान पर माफी मांगे : समता सैनिक दल

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नैनीताल लोकसभा से सांसद अजय भट्ट सांसद के बैकलॉग पदों को सामप्त किया जाने के बयान पर समता सैनिक दल ने नाराजगी जताई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह गौतम ने कहा कि उत्तराखण्ड में लगातार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के हितो के खिलाफ कार्य हो रहा है। इसी कड़ी में भाजपा सरकार लगातार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को हक अधिकारों से रोकना चाहती है। इसी के तहत सांसद अजय भट्ट द्वारा यह बयान दिया गया है।
उत्तराखंड में साजिश के तहत बैकलॉग पदों को समाप्त करने की तैयारी कर रही है जिसका समता सैनिक दल की तरफ से विरोध करता है। गौतम ने कहा कि अगर सांसद अजय भट्ट दिये गये अपने बयान पर माफी नहीं मांगते हैं तो समता सैनिक दल प्रदेश भर में आंदोलन करने को बाध्य होगा।
दल सांसद अजय भट्ट से मांग करता है कि वह सरकार से विशेष भर्ती अभियान चला कर बैकलॉग पदों को भरने की मांग करें। समाज के अधिकारों को समाप्त करने की बात न करे बल्कि सरकार पर दबाव बना कर इस समाज के पदों पर भर्ती कराऐं।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments