Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandअजय भट्ट ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद सभी...

अजय भट्ट ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद सभी प्रत्याशियों को बधाई व शुभकामनाएं दी

spot_img

भोंपूराम खबरी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के 59 अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद सभी प्रत्याशियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है साथ ही कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी जान से जुट जाने का आह्वान किया है।

नैनीताल उधम सिंह नगर क्षेत्र से सांसद व केंद्र में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज बीजेपी आलाकमान द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 59 प्रत्याशियों के चयन के बाद सूची घोषित किए जाने पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही प्रदेश के भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाकर विधानसभा के सदन पर पहुंचाने के लिए जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में पुनः आमजन गरीब किसान मजदूर व पहाड़ के हितों की रक्षा करने वाली भाजपा सरकार को राज्य के विकास के लिए पुनः स्थापित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments