Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandअज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल 

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  रुद्रपुर-काशीपुर एनएच-74 में जाफरपुर के पास देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। जाफरपुर, ग्राम कंटोपा निवासी मुरारी पसवान (29) रात करीब सवा 10 बजे गांव के ही खानपुर पूरब के रहने वाले अमन ढाली (25) साल के साथ घर की ओर जा रहे था। इस दौरान वसुंधरा कालोनी के निकट आते ही पीछे से तेज गति से आए किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों घायल हो गए। किसी तरह दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मुरारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमन का इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments