Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandअनियंत्रतित होकर कार खाई में जा गिरी, एसएसबी के दो जवानों की...

अनियंत्रतित होकर कार खाई में जा गिरी, एसएसबी के दो जवानों की मौत

spot_img

भोंपूराम खबरी। पिथौरागढ़ जिले में थल-डीडीहाट मार्ग पर लालघाटी के पास एक कार अनियंत्रतित होकर खाई में जा गिरी। बेहद दुखद हादसे में कार में सवार एसएसबी के दो जवानों की मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर खाई से शवाें को रेस्क्यू किया। हादसे की खबर मिलने के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। बीती रात को डीडीहाट थल मार्ग में लालघाटी नामक स्थान पर कार संख्या यूके 07डीटी 4557 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार 11वीं बटालियन एसएसबी में तैनात एएसआई मनोज कुमार पंत 46 वर्ष पुत्र मोहन चंद्र पंत निवासी भट्टी गांव बेरीनाग और एचसी, एमटी वीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली सिद्धिविनायक कालोनी थाना रायपुर जिला देहरादून की मौत हो गई। थाना पुलिस और एसएसबी जवानों ने सोमवार को शवों को खाई से रेस्क्यू किया। शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतकों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के सूचना के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा है।

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments