भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते राज्य सरकार ने अब नाईट कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया है। बीती रात जब कर्फ्यू शुरू हुआ था तब इसकी मियाद साढ़े सात घण्टे की थी जब कर्फ्यू रात 10:30 बजे शुरू होकर सुनह 5 बजे तक तय किया गया था।
ताज़ा आदेश में राज्य सरकार ने कर्फ्यू रात 9 बजे आरम्भ करने की बात कही है। सभी जिले इसे सख्ती से लागू करेंगे। आदेश आज रात से प्रभावी होंगे।



