Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandअवैध रूप से कट रही अलास्का रेजीडेंसी कालोनी पर कसा शिकंजा !!

अवैध रूप से कट रही अलास्का रेजीडेंसी कालोनी पर कसा शिकंजा !!

spot_img

भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर।

राजस्थान से आकर रुद्रपुर में अवैध कॉलोनी का काला कारोबार कर सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का चूना लगाकर खुद करोड़ों रुपए के वारे न्यारे करने वाले अवैध कॉलोनाइजर सतपाल यादव पर जिला विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कस दिया है…. रुद्रपुर के ग्राम फुलसुंगा के जनपद रोड पर स्थित लगभग 10 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित कर दुकान और मकान का निर्माण करने वाले अलास्का बिल्डर के मालिक सतपाल यादव पर शिकंजा कसने के साथ ही विकास प्राधिकरण ने भूमि के मालिक विजय यादव के खिलाफ अंतिम नोटिस जारी कर दिया है….

उधर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हरीश चंद्र कांडपाल ने इस पूरे मामले में यह साफ कहा है कि प्राधिकरण ने इस पूरे मामले को काफी गंभीरता से लिया है और वर्ष 2020 में सीज की गई अलास्का बिल्डर की अवैध कॉलोनी में हुए अवैध निर्माण को जिला विकास प्राधिकरण जल्द ही ध्वस्त करने की भी कार्रवाई शुरू करेगा….

गौरतलब है कि रूद्रपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 1 में स्थित ग्राम फुलसुंगा के जनपथ रोड रोड पर अलास्का बिल्डर द्वारा कृषि भूमि पर अवैध रूप से विकसित की कॉलोनी के खिलाफ जिला विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए वर्ष 2020 में अवैध कॉलोनी को सीज कर आरोपी बिल्डर के खिलाफ नोटिस जारी किया था पर बावजूद इसके जिला विकास प्राधिकरण को ठेंगा दिखाते हुए बिल्डर सतपाल यादव ने मौके पर खुलेआम अवैध तरीके से दुकान और मकानों का निर्माण कार्य जारी रखा….

इस खबर को जब हम ने प्रमुखता से उठाया तो जिला विकास प्राधिकरण एक बार फिर हरकत में आया है और जिला विकास प्राधिकरण ने इस बार अवैध कॉलोनी के मालिक को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है,उधर अलास्का बिल्डर के मालिक सतपाल यादव ने जिला विकास प्राधिकरण को एक एफिडेविट देखकर खुद ही यह खुलासा कर दिया है कि जिस कृषि भूमि पर अवैध रूप से सतपाल यादव कॉलोनी काट रहे हैं वो भूमि दरअसल अभी सतपाल यादव के नाम दर्ज ही नहीं है….

इस पूरे मामले में सतपाल यादव ने एफिडेविट देखकर विकास प्राधिकरण से संबंधित भूमि को खरीदने के लिए 10 अक्टूबर तक का समय मांगा है साथ ही सतपाल यादव ने शपथ पत्र में यह भी हलफनामा दिया है कि वह अब संबंधित कृषि भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण कार्य शुरू नहीं करेंगे और जिला विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराने के उपरांत ही मौके पर किसी प्रकार का कोई निर्माण कार्य शुरू करेंगे….हम आपको बता दें कि सतपाल यादव एक अवैध कॉलोनाइजर है जिनका अभी रेरा में भी कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है पर बावजूद इसके सतपाल यादव रुद्रपुर,लालपुर, गदरपुर और किच्छा क्षेत्र में 1 दर्जन से अधिक अवैध कालोनियों काटकर राज्य सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाकर खुद करोड़ों रुपए के वारे न्यारे कर चुके हैं…. बहरहाल अब देखना ये है कि इस पूरे मामले पर आगे विकास प्राधिकरण आरोपी अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई करता है❓

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments