रूद्रपुर। मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक विजडम पब्लिक स्कूल, गंगापुर रोड, रूद्रपुर में संपन्न हुई। जिसमें कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी सत्र में बिना टीसी के किसी भी विद्यालय में प्रवेश नहीं लिये जाने पर भी सहमति बनी।
रविवार को गंगापुर रोड स्थित विजडम पब्लिक स्कूल में हुई मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक में कई प्रस्ताव पास हुए। जिसमें निर्णय लिया गया कि अगामी सत्र में बिना टीसी के प्रवेश देने का उल्लंघन करने पर विद्यालय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए।
साथ ही वर्तमान सत्र में ट्यूशन फीस भी जमा करनी होगी। विद्यार्थियों को आगामी कक्षा में परीक्षा देने के उपरांत ही प्रोन्नति किया जाएगा एवं पूरी फीस जमा होगी। इसके अलावा वर्तमान सत्र मे सोसाइटी के सभी सदस्य के लिए सदस्यता शुल्क माफ कर दिया गया है। इस मौके पर सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।
बैठक में मुख्य रूप से मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री सत्य प्रकाश चैहान, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, नगर अध्यक्ष देवाशीष मंडल, नगर महामंत्री संजय पाल सहित सीता मदान, श्यामली, अमल, डा. जे मंडल, एसके मंडल, आरके सरकार आदि लोग मौजूद थे।
फोटो 27आरडीपी06 – मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक में सदस्य को प्रमाण पत्र देते अतिथि।



