Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandआठवें दिन भी जारी रहा सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार

आठवें दिन भी जारी रहा सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। नगर निगम परिसर में बैठे सफाईकर्मी अपने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है। सोमवार को धरने की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मुकेश राजौरिया ने की। सफाई कर्मियों के धरने पर चले जाने से शहर में सफाई व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है।

बीते सोमवार से धरने पर बैठे सफाईकर्मियों ने प्रदेश सरकार से नाराजगी जाहिर की है। अपनी मांगों को उचित बताते हुए संगठन ने कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप राज्य सरकार पर लगाया है। शाखा अध्यक्ष मुकेश राजौरिया ने कहा कि एक तरफ सफाई कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर है वही दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के मुखिया आगामी चुनाव को लेकर चुनाव भ्रमण पर है। उन्होंने प्रदेश सरकार को शहर में फैली गंदगी का जिम्मेदार बताया। राजौरिया ने कहा कि कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रदेश संगठन के आवाहन पर सभी कर्मचारी डॉ अंबेडकर पार्क में अर्धनग्न होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का आंदोलन को उग्र करेंगे। धरना स्थल पर सुरेश कुमार सुल्तानी, संदीप आजाद, सूरज आजाद, राहुल, गोपाल, अमन, अर्जुन, पिंटू, गीता, सुनीता, विजया देवी, विमला, कीरता, मुन्नी देवी, तारा देवी ,सुनीता देवी, जियालाल, मनोज कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments