Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandआपदा को देखते हुए पंतनगर सिडकुल स्थित अशोक लीलैंड कंपनी द्वारा आपदा...

आपदा को देखते हुए पंतनगर सिडकुल स्थित अशोक लीलैंड कंपनी द्वारा आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए

spot_img

भोंपूराम खबरी,पंतनगर। पिछले दिनों मूसलाधार बारिश के चलते आई पीड़ित लोगों के लिए आपदा को देखते हुए पंतनगर सिडकुल स्थित अशोक लीलैंड कंपनी द्वारा आज आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए गए। इस दौरान कंपनी प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन को 500 परिवारों के लिए भोजन किट उपलब्ध कराए गए। गौरतलब है कि पिछले दिनों बारिश के चलते रुद्रपुर की विभिन्न बस्तियों में जलभराव हो गया था, जिसके बाद लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए लगातार सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग आगे आए। इसी क्रम में अब अशोक लीलैंड कंपनी भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई है। आज ए डी एम ललित नारायण मिश्रा, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, डीएसओ तेजबल सिंह, डिप्टी कमिश्नर स्टेट टेक्स डॉक्टर रणबीर की मौजूदगी में सिडकुल आरएम कमल किशोर कफलटिया जी के माध्यम से अशोक लीलैंड कंपनी प्रबंधन ने भोजन किट जिला प्रशासन के सुपुर्द किए। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कंपनी के इस कार्य की सराहना भी की। इस दौरान कंपनी की तरफ से सुनील पेटवाल, विद्या तिवारी, तुषार रुद्रा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments