भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड में चुनावी माहौल जोरों पर है, ऐसे में रुद्रपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नंदलाल आर्य लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। वह लोगों के बीच जाकर आम आदमी पार्टी की गारंटियों की जानकारी दे रहे हैं। नंदलाल ने बताया कि उन्हें जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है।मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान नंदलाल ने अपने अनोखे अंदाज में जनता से आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की।
इस दौरान नंदलाल एक दुकान में पहुंचे जहां उन्होंने दुकानदार से पांच टॉफिया मांगी, जिसके बदले उन्होंने आम आदमी पार्टी के 5 गारंटियों के बारे में उन्हें समझाया। इस दौरान नंदलाल का अनोखा अंदाज देख दुकानदार गदगद हो उठा।
नंदलाल ने आगामी 14 फरवरी को आम आदमी पार्टी के चुनाव निशान झाड़ू पर बटन दबाकर उन्हें विजय बनाने की अपील की उन ने कहा कि उत्तराखंड में को अगर दिल्ली जैसा चमकाना है, उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल की सरकार जरूरी है। उन्हें कहा कि जिस तरह से दिल्ली के स्कूल चमके हैं, ठीक उसी तरह उत्तराखंड के प्राइमरी स्कूल भी हाईटेक बनेंगे जिससे गरीब से गरीब आदमी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकें। इस मौके पर उमेश यादव, प्रेम राठौर, विकास, माजिद अली, धर्मेंद्र सिंह, कौशिक गाइन, सोनू, राजा, अधिकारी, इत्यादि लोग थे



