Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandइलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों ने मेयर रामपाल को सौंपा ज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों ने मेयर रामपाल को सौंपा ज्ञापन

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । देवभूमि व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह और नगर अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में इलेक्ट्रानिक व्यापारियों ने लाॅकडाउन में छूट देने और दुकानें खोलने की अनुमति दिलाने की मांग को लेकर मेयर रामपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इलेक्ट्रोनिक व्यापारियों ने कहा कि लाॅकडाउन में पिछले दुकानें बंद होने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कोरोना कफ्रर्यू जब से लागू है तब से अन्य जरूरी सामानों की दुकानें शर्तों के साथ खोली जा रही हैं लेकिन इलेक्ट्रोनिक सामान की दुकानें पिछले करीब एक माह से बंद पड़ी हैं। जिसके चलते उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों को किराये से लेकर कर्मचारियों के वेतन आदि की समस्या खड़ी हो गयी है। सभी इलेक्ट्रोनिक व्यापारी निराश और हताश हो चुके हैं। गर्मी के सीजन को देखते हुए व्यापारियों ने भारी मात्रा में कूलर, पंखे, ऐसी सहित गर्मियों से सम्बंधित अन्य जरूरी सामान मंगाकर रखा है लेकिन दुकानें बंद होने से कारोबार पूरी तरह ठप है जिस कारण व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। व्यापारियों ने मेयर से आवश्यक शर्तों के साथ इलेक्ट्रोनिक व्यापारियों को भी दुकानें खोलने की अनुमति दिलाने की मांग की। जिस पर मेयर ने मामले में उच्चाध्किारियों से वार्ता करने और सरकार तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू शर्मा, पार्षद प्रमोद शर्मा,हरजीत राठी अमित, पवन, मानस, हर्षित ,अंकुर ,अशोक कुमार ,जितेंद्र साहनी आदि व्यापारी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments