Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandउखाड़ फेंके जनविरोधी भाजपा सरकार : शर्मा 

उखाड़ फेंके जनविरोधी भाजपा सरकार : शर्मा 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के संघर्षों के बलबूते 2022 में उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है और सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी ऊर्जा का प्रयोग राज्य की जनविरोधी सरकार को हटाने में करें। शर्मा ग्रामीण क्षेत्र खानपुर नंबर दो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रही थी। बैठक में बूथ स्तर पर कमेटियां गठित करने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद शर्मा ने युवा बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने पर बीडीसी मेंबर कौशल विश्वास और ग्राम प्रधान संजीत विश्वास का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी, इंद्रपाल सिंह, महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, सुमित राय, मनोज गायन, प्रकाश मंडल, सुशांत, मृत्युंजय, मुकेश, मनोज दास, सूरज मंडल, तपन सिकदर, नेपाल सरकार, विकास गोलदार, विभूति सिकदर, धीरज सिकदर, भवनाथ मंडल सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक का संचालन अमर मलिक द्वारा किया गया।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments