Saturday, March 21, 2026
HomeUttarakhandउधमसिंहनगर पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ अमृत महोत्सव के रूप में मनाया...

उधमसिंहनगर पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ अमृत महोत्सव के रूप में मनाया 75वाँ स्वतंत्रता दिवस

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  75 वें स्वतंत्रता दिवस* के शुभ अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री  गणेश जोशी कृषि मंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा पुलिस लाईन प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया व तिरंगा झंडा फहराया गया। इसके बाद महोदय द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को देश की आजादी व राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई व स्वतंत्रता दिवस पर अपना व्यख्यान दिया गया। जनपद के जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर महोदय द्वारा प्रभारी मंत्री महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर आए सभी लोगों को सूक्ष्म जलपान ग्रहण कराया गया।

एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन रुद्रपुर में निर्धारित समयानुसार राष्ट्रगान उच्चारण करते हुए सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी गणों को देश की आजादी व राष्ट्र की एकता/अखण्डता की शपथ दिलाई।

इसके बाद महोदय द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के जिन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य और सराहनीय सेवा हेतु पदक एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए हैं उनका व्याख्यान किया गया व सूक्ष्म जलपान किया गया ।  इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रुपुर, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस उपाधीक्षक संचार, द्वारा पुलिस कार्यालय में, तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/शाखा प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/शाखा प्रांगण में सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments