Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandउमस के चलते लोगों का जीना मुहाल

उमस के चलते लोगों का जीना मुहाल

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बीते तीन दिन से जारी आग सरीखी तप रही उमस का सिलसिला जारी रहा। लोग सारा दिन पसीने से तरबतर होते रहे। मात्र दो दिन की राहत भरी बारिश के बाद तीन दिन से गर्मी से भरपूर उमस का सिलसिला आज भी जारी रहा। लोगों के अनुसार उमस का ऐसा मंजर पहली बार देखा है। बीते तीन दिन से सुबह सात बजे के बाद ही पसीने छूटना शुरू हो रहे हैं जिनसे आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी खासी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। गुरुवार को सुबह से ही उमस और गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया, जबकि सवेरे और दोपहर बादल छा गए। हालांकि कुछ देर बाद ही बादल छंट गए और फिर से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। इलाके में गर्मी अपने चरम पर है। दोपहर में धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया। इस दौरान बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ आरके सिंह के मुताबिक गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लेकिन लोगों को आर्द्रता के 92 प्रतिशत तक पहुँचने के कारण लोगों को समस्या आई। चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल रहे। डॉ सिंह ने कहा कि मौसम के बार-बार बदल रहे मिजाज को देखकर एक-दो दिन में आंधी और बारिश होने की उम्मीद है।

इस तरह की स्थिति में ठंडे पेय पदार्थों, लस्सी व बेल के शरबत आदि की बिक्री भी काफी बढ़ गई है। दिन में प्यास बुझाने के लिए लोग इन्हीं पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इसमें धूप के तेवर को देख लोग गमछा आदि भी निकाल लिए हैं। जाफरपुर के किसान मनोज बठला का कहना था कि धान और गन्ने की फसल का ख्याल रखना मुश्किल हो गया है। उमस भरी गर्मी के चलते खेतों में काम करने में काफी समस्या हो रही है। बारिश आने पर ही धान की फसल को लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments