Saturday, March 21, 2026
HomeUttarakhandऊंचे इलाकों में होगी बर्फ़बारी, ठण्ड का प्रकोप बढ़ने का अनुमान 

ऊंचे इलाकों में होगी बर्फ़बारी, ठण्ड का प्रकोप बढ़ने का अनुमान 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार बने है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फवारी का अलर्ट किया है। जिलेवार बात की जाए तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ आरके सिंह ने बताया कि 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है। वहीं शनिवार को पहाड़ी इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। साथ ही अन्य पहाड़ी जिलों में भी संभावनाएं बनी रहेगीं।

उत्तराखण्ड के चारों धाम में न्यूनतम तापमान माइनस 5 से -6 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। मैदानों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई है। देहरादून सहित ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। जिससे लोगों को पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम कड़ाके की ठंड सताने लगी है। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 21.5 रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.6 डिग्री रहा। जो देहरादून में पिछले आठ साल में दिसम्बर का सबसे कम तापमान बताया गया। जिस वजह से देहरादून में दिन में धूप सेंकने के दौरान भी लोगों को बीच-बीच में सर्द हवाओं का अनुभव हुआ। अब पहाड़ों में बर्फबारी व मैदानी में बूंदाबांदी से उत्तराखण्ड के पहाड़ से मैदान तक ठण्ड और अधिक बढ़ने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments