Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhandएक बार फिर प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी:...

एक बार फिर प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी: पूर्व सांसद पासी

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बलराज पासी ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास’ के ध्येय को साकार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन माह के अपने कार्यकाल में ही जनता का दिल जीत लिया है। भाजपा सरकार की नीतियों से आज प्रदेश में विकास की किरण कोने कोने तक पहुंच रही है। विकास की सिर्फ घोषणाएं नहीं की जा रही बल्कि उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। जिसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा और एक बार फिर प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होने कहा प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 22-24 हजार रित्तफ पदों और बैकलॉग रित्तिफयों सहित समस्त रित्तफ पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ करके युवाओं को सौगात दी है। अतिथि शिक्षकों का वेतन रू 15000 से बढ़ाकर 25,000 किया गया है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों मे ं एम0बी0बी0एस0 इन्टर्न के स्टाईपेंड को रूपये 7500 प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपये 17,000 किये जाने को स्वीकृति मिल चुकी है। कोविड प्रभाव को देखते हुए लोक सेवा आयोग की परिधि के अन्तर्गत एवं लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर समूह-ग के पदों पर चयन मे ं अभ्यर्थियों को एक वर्ष की छ ूट सीमा दी गई है जो कि 30 जून 2022 तक लागू रहेगी। बताया कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिये हैं। प्रदेश में 8 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के 50-50 बालक बालिकाओंको उनकी खेल प्रतिभा के अनुसार चिन्हित कर उन्हे ं प्रति वर्ष मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बताया कि ऑनलाईन पढ़ाई को और सुगम बनाने के लिए राज्य के राजकीय स्कूलों के कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं को निशुल्क मोबाईल टैबलेट प्रदान करना भी सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। बताया कि सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन, परिवहन, संस्कृति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लगभग 200 करोड़ का पैकेज दिया है। इससे लगभग 1लाख 64 हजार लाभार्थी / परिवार लाभान्वित होंगे। बताया कि राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान करते हुए राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण के लिए नया शासनादेश जारी कर 31 दिसम्बर 2021 तक चिन्हिकरण की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान मेयर रामपाल सिंह जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रीधर, गोपी सागर आदि मौजूद थे

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments