Tuesday, March 31, 2026
HomeUttarakhandऐतिहासिक रैली से देवभूमि हुई भाजपामय - चुघ

ऐतिहासिक रैली से देवभूमि हुई भाजपामय – चुघ

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गत दिवस हल्द्वानी में आयोजित ऐतिहासिक रैली के पश्चात देवभूमि पूरी तरह से भाजपामय हो गई है। अब प्रदेश वासी भी यह भली भांति समझ चुके हैं कि राज्य का भविष्य केवल भाजपा शासन में ही सुरक्षित रह सकता है। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विचार सुनने के बाद आम जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का निश्चय कर लिया है। उन्होंने कहा  मोदी सत्रह हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण व घोषणाएं कर देवभूमि में विकास की एक नई गाथा लिख गये हैं। श्री चुघ ने कहा कि अविस्मरणीय रैली को सफल बनाने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित समस्त केबिनेट मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता का पूरा सहयोग रहा जिसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रैली ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ जीत का मार्ग सुनिश्चित कर दिया है। उन्होंने कहा रैली में अपार जनसमूह देखकर विपक्षी दलों के नेताओं के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं और वह विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से हताश दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा विजय संकल्प यात्रा के माध्यम से आमजन को भाजपा के सिद्धांतों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के विचारों से अवगत कराते हुए सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया जा रहा है। श्री चुघ ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में कराये जा रहे विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments