Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandकरंट लगने से सड़क पर तड़प तड़प कर गई वृद्धा की जान

करंट लगने से सड़क पर तड़प तड़प कर गई वृद्धा की जान

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।गत रात्रि आंधी तूफान के कारण बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया था ।आज प्रातः जब एक वृद्धा सुबह टहलने के लिए घर से निकली तो बिजली की तार की चपेट में आ गई और तड़प तड़प कर उसने अपनी जान गवा दी ।हालांकि राहगीर मौके पर मौजूद थे ,लेकिन बिजली की तार के खौफ के कारण कोई उसकी मदद नहीं कर पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक इस्लामनगर गदरपुर निवासी 60 वर्षीय नाजिमा आज प्रातः अपने घर से टहलने के लिए निकली थी जैसे ही वह गूलरभोज रोड स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल के पास पहुंची तो सड़क पर बिजली का तार गिरा हुआ था ,जिसकी चपेट में वह आ गई और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments