Sunday, March 29, 2026
HomeUttarakhandकरोड़ों की साईबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

करोड़ों की साईबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। विदेश से टूरिस्ट वीजा पर देश में आकर करोड़ों की साइबर ठगी करने के नाइजीरियन गैंग का पर्दाफाश करते हुए कुमांऊ एसटीएफ और साइबर पुलिस ने एक नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्रतार किया है। बता दें करोड़ों की साइबर ठगी को को अंजाम दे रहे नाइजीनियन गैंग की उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर थाना कुमाऊं को पिछले आठ माह से तलाश थी। एसटीएफ लगातार इस गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही थी। पता चला था कि विदेश से टूरिस्ट वीजा पर देश में आकर यह गैंग लोगो को साइबर फ्रॉड में करोड़ों का चूना लगा चुका था। इसी गैंग ने रानीखेत निवासी सुरेश आर्य से साठ लाख की साइबर धोखाधड़ी की थी। इस मामले में लिप्त नाइजीरियन ओलिव को दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 8 मोबाइल फोन्स,2 लैपटॉप,7 सिम कार्ड्स,4 वाईफाई डोंगल,1 कार्ड रीडर,2 पासपोर्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किये गये हैं। एसटीएफ के मुताबिक नाइजीरियन गैंग के अन्य सदस्य का देश छोड़ कर फरार होने की संभावना है। इसके लिए दूतावास से संपर्क किया जायेगा

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments