Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandकल रुद्रपुर आयेंगे मुख्यमंत्री 

कल रुद्रपुर आयेंगे मुख्यमंत्री 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। सर्व समाज कल्याण समिति एवं लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप की एक बैठक का आयोजन कैंप कार्यालय पर हुआ। बैठक में कार्यक्रम भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सम्मिलित होंगे व वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

कार्यक्रम संयोजक संजीव गुप्ता ने बताया कि इस बार का विवाह कार्यक्रम भव्यऔर ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके तहत\ रविवार को प्रातः 10 बजे गल्ला मंडी रुद्रपुर से बारात प्रस्थान करेगी जोकि गांधी पार्क और शिव नगर हुए फुटबॉल मैदान ट्रांजिट केम्प पहुंचेगी।

कार्यक्रम स्थल एवं मण्डप स्थल पर पूरे विधि विधान से जयमाला एवं फेरों का कार्यक्रम गायत्री परिवार के द्वारा किया जाएगा जिसमे बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिला प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, दूधिया बाबा शिवानंद जी महाराज एवं अन्य गणमान्य वर वधु को आशीर्वाद देंगे !

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments