भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा कि 22 वर्ष पूर्व भारतीय सेना ने कारगिल में जो अदम्य साहस वीरता और पराक्रम दिखाया वह हमेशा इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से लिखा रहेगा। शर्मा ने कहा कि वह कारगिल विजय के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं और भारतीय सेना के साहस को सलाम करती हैं जो बॉर्डर पर तैनात रहकर हमेशा देश की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं।
शर्मा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कारगिल विजय दिवस पर कल्याणी व्यू स्थित शहीद स्थल पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रही थी। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों की स्मृति में मोमबत्तियां जलाई और उन्हें पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, अमर शहीदों का यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान आदि गगनभेदी नारे लगाए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष चेतन भट्ट, नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद रामकृष्ण कनौजिया, युवा कांग्रेस नेता शुभम रस्तोगी, कमलेश गुप्ता, राजीव गंगवार, मिंटू मंडल और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे



