Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandकांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को बैठकों का दौर जारी 

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को बैठकों का दौर जारी 

spot_img
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  तीन सितम्बर से प्रस्तावित कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल चौहान और कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने जसपुर, काशीपुर, बाजपुर एवं गदरपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर परिवर्तन यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। इससे पूर्व नगर पहुँचने पर चौहान का कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पृथ्वी पाल चौहान ने कहा कि सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने के लिए परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है। परिवर्तन यात्रा के तहत जगह जगह रैलियां और जनसभाएं आयोजित कर भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखा जाएगा और जनता से जनविरोधी सरकार को उखाड़ फैंकने की अपील की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी के सिवा जनता को कुछ नहीं दिया है। जनता इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए तैयार बैठी है। अब प्रदेश की जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के साथ जिले में कांग्रेस का प्रचार अभियान जोर पकड़ेगा।

कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि 3 सितम्बर को प्रातः दस बजे परिवर्तन यात्रा खटीमा में शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ शुरू होगी। इसके बाद नानकमत्ता सितारगंज, किच्छा, लाल कुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी, रामनगर, जसपुर काशीपुर, बाजपुर गदरपुर, होते हुए 6 सितम्बर को रुद्रपुर पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा जिन स्थानों से गुजरेगी वहां कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जायेगा। इस दौरान जगह जगह रैलियां और जनसभाएं भी आयोजित होंगी।

बैठकों में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोरा, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रीत ग्रोवर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर, पूर्व विधायक प्रेमानन्द महाजन, जगतार सिंह बाजवा, सुनीता टम्टा बाजवा, राजेंद्र पाल सिंह, मन्नू चैधरी, शैलेंद्र शर्मा, शराफत अली, कुलदीप सहगल, मुक्ता सिंह, अल्का पाल, जितेंद्र सरस्वती, ममता हालदार आदि सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments