Sunday, March 22, 2026
HomeUttarakhandकांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने जरूरतमंदों को वितरित किये ऑक्सीमीटर, मास्क व...

कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने जरूरतमंदों को वितरित किये ऑक्सीमीटर, मास्क व सेनिटाइजर

spot_img

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित छह व्यक्तियों को अपनी तरफ से ऑक्सीमीटर, मास्क और सैनिटाइजर प्रदान किये।

मीना शर्मा खानपुर मुड़िया पहुंचकर कोरोना संक्रमण से पीड़ित मनोज गाईन के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ऑक्सीमीटर सहित मास्क व सैनिटाइजर प्रदान किये। साथ ही व्यक्तिगत प्रयास कर मनोज गाइन को रुद्रपुर स्थित ईएसआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश बावरा के आग्रह पर कोरोनावायरस संक्रमण से पीड़ित और अत्यंत ही गरीब परिवार से संबंधित पूरन पाल और राजेश को अपनी तरफ से राशन किट, ऑक्सीमीटर, मास्क और सैनिटाइजर सहित आर्थिक मदद भी प्रदान की। इस दौरान मीना शर्मा ने कहा है कि उन्होंने पिछले वर्ष अप्रैल 2020 की भांति इस वर्ष भी उनका कोरोना काल मे जरूरतमंद लोगों की मदद का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल मे मुझ सहित पूरी कांग्रेस पार्टी हर जरूरत मंद के साथ उनकी मदद के लिए खड़ी है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments