Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandकांग्रेस के तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन 

कांग्रेस के तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन 

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड कांग्रेस के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गांधी जयंती के समापन के अवसर पर पंतनगर में रात्रि भोज का आयोजन संजय कॉलोनी में रखा गया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और और सब ने एक साथ भोजन ग्रहण किया।

इससे पूर्व वक्ताओं में शामिल में पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री पुष्कर जैन व हरीश पनेरु, राजेश प्रताप सिंह, सुरेश पपनेजा, डॉ बलवंत सिंह, दान सिंह नयाल, राजेंद्र शर्मा, विनोद कोरंगा, प्रेम आर्य, जनार्दन सिंह ने जनसंपर्क कर लोगों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया। इनका कहना था कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का पाठ देश को सिखाया। सभी धर्मों को ओरेम से रहने का सन्देश दिया। लेकिन दुर्भाग्य से आज देश में गांधी विचारधारा का कम और गोडसे विचारधारा का राज चल रहा है। भाजपा दश में विघटन की खाई बढ़ाने में लगी है। भाजपा के राज में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। आम आदमी से लेकर किसान,व्यापारी, युवा सब परेशान है। इसलिए प्रदेश और देश में कांग्रेस का शासन जरुरी है।

बाद में खीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की आत्मिक शांति के दो मिनट का मौन रखा गया।मांग की गयी कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। इस अवसर पर प्रोग्राम आयोजक यूथ कांग्रेस के शुभम खन्ना, रवि कुशवाहा, रॉकी टकुली, संजय ,संजू बचखेती, महेश राम, कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, अजय चौहान, कन्हैया लाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments