Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandकांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का विस्तार 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का विस्तार 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के सामंजस्य के साथ जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया। गावा राइस मिल स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोहन चंद्र पांडे महामंत्री, कलावती उपाध्यक्ष, जस्सी देवल महामंत्री, अतुल पॉल सचिव व मीडिया प्रभारी, किशोर सामन्त उपाध्यक्ष, राजेश बाबा व लेखराज कंबोज सचिव मनोनीत किये गए। इस दौरान हिमांशु गाबा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी मेहनत व लगन के साथ पार्टी को मजबूत करेंगे। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच में लेकर जाएंगे और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। गाबा ने कहा कि और भी ऐसे कर्मठ जुझारू कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पदों से नवाजा जायेगा जिन्होंने साधारण कार्यकर्ता रहते हुए भी हमेशा पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, प्रेम सिंह मडवाल गदरपुर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहित चौहान, लखबीर सिंह लक्खा, जगदीश पवार, प्रेम सिंह यादव, प्रेमवती, धर्म वती, गंगा देवी, पूनम देवी, दयावती, राजमाला आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments