Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandकांग्रेस जिला महासचिव गावा का इस्तीफ़ा नामंजूर

कांग्रेस जिला महासचिव गावा का इस्तीफ़ा नामंजूर

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कांग्रेस जिला महासचिव पद से इस्तीफा दे चुके सुशील गाबा का इस्तीफ़ा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू ने नामंजूर कर दिया है। इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड़, वरिष्ठ समाजसेवी गिरीश साहनी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा व युवा कांग्रेस नेता अनिल रावत के साथ गाबा के निवास स्थान पहुँचे। जहाँ उन्होंने सुशील के साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात कर आखिरकार सुशील गाबा को राजनीति व कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहने के लिए मना लिया।

बेहड़ ने सुशील के परिजनों से वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए सुशील की सेवाओं को सराहा। बेहड़ नें उनसे वार्ता कर कहा कि हमेशा अपने कंधे पर कांग्रेस पार्टी का झण्डा उठाये सुशील ने काँग्रेस की मजबूती के लिए कार्य किया है। राजनीति में सुशील जैसे ईमानदार व समर्पित लोग विरले ही आगे आते हैं। सुशील ने बहुत ईमानदारी से आम जनता, व्यापारियों, मजदूरों, छात्रों की लड़ाई लड़ी है। सैंकड़ों आंदोलन इस बात की गवाही भरते हैं। ऐसे में समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी जनता के लिए सुशील एक उम्मीद हैं। इसलिए उनको अपने व्यापार के साथ ही समाज को समय देना चाहिए। इस मौके पर गावा ने कहा कि पारिवारिक व व्यापारिक प्रतिबद्धताओं के चलते उन्होंने कुछ दिन पूर्व पार्टी से इस्तीफ़ा दिया था। लेकिन वरिष्ठों के कहने पर उन्हें समझ आ गया है कि वह समय प्रबंधन से सभी दायित्व निभा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments