Monday, June 23, 2025
HomeUttarakhandकांग्रेस ने शुरू किया सदस्यता ग्रहण व नवीनीकरण कार्यक्रम

कांग्रेस ने शुरू किया सदस्यता ग्रहण व नवीनीकरण कार्यक्रम

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल में होने वाले सदस्यता नवीनीकरण और नई सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आरम्भ कर दिया है। सदस्यता अभियान में रुद्रपुर महानगर सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में बीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कांग्रेस के जिला महासचिव सुशील गाबा को सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया है। गाबा के साथ ग्रामीण क्षेत्र में सहयोगी के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत व ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। तनेजा ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी देवेंद्र यादव के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा तथा बड़ी संख्या में आम जनमानस को भी कांग्रेसी सदस्य बनाने का और अभियान चलाया जाएगा। हरेक बूथ पर कम से कम 150 सदस्यों की टीम बनाई जाएगी। प्रत्येक सीनियर लीडर एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता को 1500 नए सदस्य अनिवार्य रूप से बनाने हैं और इसी के साथ कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों को भी लक्ष्य दिया गया है। यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। सदस्यता अभियान के तहत तनेजा ने सबसे पहले सदस्यता प्रभारी सुशील गाबा की सदस्यता का नवीनीकरण किया। नवनियुक्त प्रभारी गाबा ने कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में 20000 सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी जान लगा देंगे। वह अपने सहयोगियों के साथ प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करेंगे और तत्पश्चात प्रत्येक वार्ड में जाकर सदस्यता अभियान को जोरो शोरों से चलाएंगे। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, प्रदेश सचिव परिमल राय, अरुण पांडे, महानगर महासचिव विजय अरोड़ा, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments