Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandकार्रवाई को लेकर दर-दर भटक रहा है धोखाधड़ी का शिकार युवक

कार्रवाई को लेकर दर-दर भटक रहा है धोखाधड़ी का शिकार युवक

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। शहर में बिल्डरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। चार वर्ष पूर्व एक व्यक्ति को धोखाधड़ी कर गलत प्लाट बेचने का आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद भी बेख़ौफ़ अन्य लोगों को भी चूना लगाने में लगा है। वहीं पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है और वह न्याय की आस में दर-दर भटक रहा है। लेकिन कोतवाली पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। यहां तक की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद भी कोतवाली पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

जानकारी के मुताबिक ओमेक्स रिवेरा में किराए के मकान पर रहने वाले रजनीश राय ने बताया कि उसने पंचवटी विलास कीरतपुर में सुरेंद्र कुमार चावला और सुधीर चावला से वर्ष 2017 में 21 लाख रुपए का एक मकान का सौदा किया था। रजनीश के अनुसार उन्होंने सौदे के अनुसार पूरा भुगतान कर दिया था और रजिस्ट्री उनके नाम हो गई थी। उन्हें एक माह के भीतर पजेशन लेटर देने का वादा किया था। जो 4 वर्ष बीतने के बाद भी उसे नहीं मिला। रजनीश का कहना है कि जब उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि जो प्लॉट उन्हें दिया गया है वह नक्शे में दर्ज ही नहीं है। उनका यह भी आरोप है कि पिता-पुत्र ने एक फर्जी नक्शा तैयार कर रखा है। रजनीश ने बताया कि कॉलोनी में मकान होने के बावजूद उन्हें अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा और उनसे 5 लाख की मांग की जा रही है। जिसके चलते वह अपने बुजुर्ग पिता के साथ किराए के मकान में रह रहे हैं। जब भी वह कॉलोनी में जाते है तो उससे अभद्रता की जाती है। उनका कहना है कि कई बार उन्हें मारने की धमकी भी दी गई। जिसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी से की। एसएससी के निर्देश के बाद भी कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उनके रसूख के चलते पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। उनका कहना है कि वह दर-दर भटक रहे हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जिसके कारण उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रजनीश का कहना है कि कोतवाली पुलिस आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करें। उनके अनुसार दोनों पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज हुए 4 वर्ष का समय हो चुका है ऐसे में अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments