Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandकिच्छा मार्ग पर लगे जाम से सैकड़ों लोग हुए हलकान

किच्छा मार्ग पर लगे जाम से सैकड़ों लोग हुए हलकान

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। जनता की तमाम शिकायतों के बावजूद नगरवासियों को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। रोजाना सुबह और शाम लोगो को जाम की समस्या से निरंतर जूझना पड़ रहा है। शहर का कोई भी सड़क ऐसी नहीं है, जहां जाम की समस्या से लोग परेशान नहीं हैं। इसमें लापरवाह शहरवासियों का भी बड़ा हाथ है। सड़क किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहनों को बेतरतीब खड़ा करना जाम का प्रमुख कारण है। इस समस्या पर नगर प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा इस ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सोमवार को सुबह के समय मनाही के बावज़ूद भारी वाहनों के कारण शहर में गौतम अस्पताल से लेकर तीन पानी किच्छा मार्ग तक जाम लगा रहा जिसके चलते किच्छा आने-जाने वाले सैकड़ो लोग परेशान रहे।

शहर में न तो पार्किंग की व्यवस्था है और न ही ट्रैफिक की। सोमवार को तीन पानी पर लगे जाम को पुलिस बल को जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहां चौक पर सुबह 10 बजे से सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें खड़ी हो गई और लोग जाम में परेशान होते रहे। मिनटों का सफर घंटों में तय करने को स्थानीय लोग मजबूर हो गए। रोजाना किच्छा से रुद्रपुर तक का सफर करने वाले कपिल ने बताया कि सुबह के समय भारी वाहनों के चलाने की मनाही है बावजूद इसके भारी वाहन का आवागमन इस सड़क पर होता रहा। जिसके चलते लोगो को आये अपने गंतव्य पर जाने के लिए आधे से एक घंटे तक का इंतज़ार करना पड़ रहा है। बता दें कि शाम के समय में भी शहर के अन्य क्षेत्रों में नगरवासियों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है |

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments