भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कोरोना की दूसरी लहर के चलते अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है। माह की शुरुआत में हो रही मौते परेशानी का सबब है। सरकार कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सभी तरह के प्रयास कर रहा है। विकास भवन हो या कलेक्ट्रेट सभी सरकारी कार्यालयों में कोरोना को लेकर फिर से लाउडस्पीकर से जागरूकता सन्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही आम जनता के लिए भी गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। देश में अब तक कोरोना संक्रमित की संख्या डेढ़ करोड़ तक पहुंच चुकी है और मरने वालों की संख्या भी डेढ़ लाख पार चुकी है। जिले में भी कोरोना संक्रमितो की संख्या 100 के पार जा चुकी है। लेकिन अप्रैल माह की शुरुआत में ही कोरोना के कारण हुई 6 मौतों से जिले की स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। हालात पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ने प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी मौते 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की हुई है। अपर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक ने बताया कि कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सभी को एहतियात बरतनी चाहिए साथ ही सरकारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।



