Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandकोरोना की रोकथाम को धर्मगुरु लाये जागरूकता 

कोरोना की रोकथाम को धर्मगुरु लाये जागरूकता 

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने आगामी त्योहारों को देखते हुए कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जनपद के सभी धर्मगुरुओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी धर्म गुरु मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व चर्च में भारत सरकार, राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराये ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

उन्होने कहा कि कोरोना के चलते सभी धार्मिक स्थल का सैनिटाइजेशन किया जाए। साथ ही शारीरिक दूरी बनाने व मास्क पहनने को सभी को कहा जाए। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से अपील करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दिये गये ध्वनि पैरामीटर के अनुसार ही लाउडस्पीकर का प्रयोग करें। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि त्योहारों पर सभी धार्मिक स्थलों पर पानी, विद्युत व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा सभी धर्म गुरु नियमों का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु लोगो को जागरूक करे। उन्होंने सभी धार्मिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने स्तर से भी 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें।

सभी धर्मगुरुओं ने एक स्वर में शासन, प्रशासन का पूरा सहयोग देने की सहमति दी। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि लोगों को कोरोना संक्रमण के संबंध में जागरूक करे ताकि सभी लोग नियमों का पालन कर सके। उन्होंने कहा कि एक भी व्यक्ति किसी परिवार का कोरोना संक्रमण की चपेट में आता है तो उससे पूरा परिवार प्रभावित होता है इसलिये ऐसी स्थिति न आये जिसके लिए सचेत रहने की जरूरत है।  बैठक में अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी विशाल मिश्र, धार्मिक संगठन के हरीश अरोरा, अरुण भारद्वाज, ओम प्रकाश, मौलाना जाहिद रजा, अमीर आलम, मुनव्वर अली, शमसुल हक, दिलशाद रजा, नासिर खान, मौलाना इमामुद्दीन, शराफत अली मंसूरी, गुलाम गौस, दिलशाद अहमद, सफी अहमद, मेहदी हसन, सहित विभिन्न समुदाय के धर्मगुरु उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments