भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना महामारी के खात्मे को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की नगर कार्यकारिणी द्वारा अखंड रामायण का पाठ जिला अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा के ट्रांजिट कैंप स्थित निवास पर किया गया। यहाँ एकत्र समूह ने प्रार्थना करते हुए गुहार लगायी कि कोरोना की तीसरी लहर ना आए।
संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए ब्राह्मणों द्वारा अखंड रामायण का पाठ किया गया और भगवान से प्रार्थना की। पूजा करने वाले प्रदेश अध्यक्ष नागेश त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा, पंडित बी डी शर्मा,राम किशन शर्मा, पंडित कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, रमेश मिश्रा, रामानंद तिवारी,ऋषि राज भारद्वाज, राजेश शर्मा, श्रीमती विधा शर्मा,गीता शर्मा,कोमल शर्मा,योगिता शर्मा,रजनी उपाध्याय, गजेन्द्र शर्मा,रमेश चंद शर्मा,आदि लोग शामिल थे।



