Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandकोरोना के खिलाफ चार दिवसीय "टीका उत्सव" का आगाज

कोरोना के खिलाफ चार दिवसीय “टीका उत्सव” का आगाज

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को तेज करने के लिए रविवार से देशभर में टीका उत्सव शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके ट्वीट करते हुए कहा है कि 11 अप्रैल यानी ज्योतिबा फुले जयंती से देशवासी ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत कर रहे हैं। ये ‘टीका उत्सव’ 14 अप्रैल यानि बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक चलेगा।

उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय के रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में स्थानीय विधायक राजकुमार ठुकराल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीएस पंचपाल व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ हरेंद्र मलिक संयुक्त रूप से टीका उत्सव का उदघाटन किया गया। सर्वप्रथम विधायक ठुकराल के अनुज संजय ने टीका लगाकर उत्सव की शुरुआत की। इस दौरान विधायक ठुकराल ने प्रधानमंत्री मोदी की बात दोहराते हुए कहा कि ये उत्सव एक प्रकार से कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग की शुरुआत है। इसमें पर्सनल हाइजीन के साथ ही सोशल हाइजीन पर विशेष बल देना है। उन्होंने पीएम मोदी की कही चार बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि सबसे पहले जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें। दूसरा जिन लोगों के पास उतने साधन नहीं हैं, जिन्हें जानकारी भी कम है, उनकी कोरोना के इलाज में सहायता करें। तीसरा सभी खुद भी मास्क पहनें और खुद को व दूसरों को सुरक्षित बनाएं। सबसे अहम बात कि किसी को कोरोना होने की स्थिति में ‘माइक्रो कंटेनमेंट जोन’ बनाने का नेतृत्व समाज के लोग करें। जहां पर एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस आया है, वहां परिवार व समाज के लोग ‘माइक्रो कंटेनमेंट जोन’ बनाएं। इस दौरान दीपा जोशी, विशाल मेहरा, गुलाब सिंह सिरोही, हरेन्द्र बिष्ट, जावेद अहमद, उमेश पाल, हरपाल, राम हनवारा, शोभा, ममता, शिवानी, युक्ता, डॉ सुरभि आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments