भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना से बचाव के लिए उचित चिकित्सीय परामर्श और देशी नुस्खों का उपयोग बहुत ज़रूरी है। ये उपाय कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के साथ स्वस्थ लोगो को भी करना चाहिए।
जिला नोडल अधिकारी डॉ गौरव के मुताबिक कोरोना का संदेह होते ही सबसे पहले जांच करानी चाहिये। संक्रमित होने की पुष्टि होने पर उचित चिकित्सक से ही इलाज़ करवाना चाहिए। उनका मानना है कि अयोग्य चिकित्सक आपकी सेहत ही नही बल्कि आपकी जान को भी खतरे मे डाल सकता है। आसपास अस्पताल न होने की स्थिति में अपने ऑक्सीजन लेवल की जांच करना बेहद जरूरी है। साथ ही डॉ अंजलि शर्मा के मुताबिक चिकित्सीय परामर्श के साथ स्वस्थ लोगो को रोजाना 5 से 6 मिनट स्टीम लेना चाहिए। इसी तरह से खाना खाने के बाद गर्म पानी से गरारे, सुबह शाम गिलोय,अदरक,काली मिर्च और लौंग के काढ़े जैसे पेय पदार्थ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ कोरोना को शरीर के भीतर प्रवेश करने से रोकते है। इन सभी उपयो के साथ मास्क,सेनेटाइजर और दो गज की दूरी का पालन करना भी बेहद आवश्यक है।



