Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandकोविड-19 टीकाकरण व आरटीपीसीआर जाँच शिविर का आयोजन

कोविड-19 टीकाकरण व आरटीपीसीआर जाँच शिविर का आयोजन

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। देश में जानलेवा बन रही कोरोना महामारी से बचाव के लिए हर व्यक्ति को कोरोना जांच और टीकाकरण के लिए भाजपा ने आम जनतासे अपील की।

वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने प्राथमिक विद्यालय, दानपुर में आयोजित कोविड-19 टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ किया। यह कैंप समाजसेवी भारत भूषण चुघ, ग्राम प्रधान पूजा वर्मा, मंदीप वर्मा एवं चिकित्सा विभाग के सौजन्य से ग्राम में आयोजित किया गया है। चुघ ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा 18 वर्ष आयु से अधिक के समस्त लोगों को वैक्सीन नि:शुल्क लगाने की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए सभी को पूर्व में ऑनलाइन स्टाल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। चुघ ने कहा की कोरोना महामारी से बचाव के लिए ग्रामीणों को कोविड-19 के अंतर्गत एंटीजन व आरटी पीसीआर की टेस्टिंग करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कैम्प में 134 लोगों का टीकाकरण एवं 42 लोगों की आरटीपीसीआर की जाँच की गई। उन्होंने कहा कि ग्राम दानपुर व सामिया में संयुक्त रूप से छः बार कैम्प का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर डॉ हेमंत सिंह अरुण सिंह बघेल, दीपक जोशी, आशा कार्यकर्ता चंपा कनवाल, इंदु रावत, हेमा शाही, विद्युत भट्टाचार्य, ब्रजकिशोर, रामनिवास क्षेत्र पंचायत सदस्य राखी जोशी, राकेश जोशी, राज कलसी, करण सिंह, दीपक राणा, सहित दर्जनों लोगों ने दर्जनों लोग उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments