Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandखाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां टिहरी जनपद के देवप्रयाग में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार चमोली से देहरादून जा रही थी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गम्भीर घायल है। देवप्रयाग में चमोली से देहरादून जा रही एक स्विफ्ट कार देवप्रयाग से आगे सैनिक होटल के समीप हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से (पति-पत्नी और बेटा) घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा कार चलाने के दौरान चालक को नींद आने के कारण हुआ है। कार 40 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चला रहे थे, उनकी पत्नी का नाम नीतू (38) देवी था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। बेटे का नाम आयुष है, जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। दर्दनाक हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments