Sunday, March 29, 2026
HomeUttarakhandगमगीन माहौल में निकाले ताजिए, पुलिस रही मुस्तैद

गमगीन माहौल में निकाले ताजिए, पुलिस रही मुस्तैद

spot_img

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। मोहर्रम पर मुस्लिम समुदाय द्वारा ताजिए निकालकर अपनी धार्मिक संवेदनाओं को व्यक्त किया गया।

ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा ताजिए निकालकर नम आंखों से मोहर्रम मनाया गया। मंगलवार को नगर के विभिन्न वार्डों सहित ग्राम लखनऊ ,मजराशीला,महतोष बरेली नगर, सकैनिया,मुकंदपुर आदि ग्रामों में मुख्य मार्ग एवं लिंक मार्गों से होते हुए गमगीन माहौल में सरोवर नगर से होकर कर्बला में ताजियों को दफनाया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह’ टीम के साथ मुस्तैद नजर आए। भारी भीड़ में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए स्थानीय पुलिस टीम के अलावा जिला मुख्यालय की पुलिस को भी तैनात किया गयाl

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments