Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandKumaunगाड़ी पर उत्तराखंड सरकार का बोर्ड लगा कर कर रहा था स्मैक...

गाड़ी पर उत्तराखंड सरकार का बोर्ड लगा कर कर रहा था स्मैक तस्करी

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। इनोवा कार में उत्तराखंड सरकार का बोर्ड लगाकर स्मैक तस्करी कर रहे नैनीताल जिले के युवक को एसओजी ने गिरफ्तार किया। जिसके पास से 7.40 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। पूर्व में भी आरोपी स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट को सूचना मिली कि एक कार में एक युवक स्मैक तस्करी कर ला आ रहा है। सूचना पर वह टीम के साथ चेकिंग के लिए पहुंच गए। बराड़ कॉलोनी तिराहे के पास से उन्होंने दीपक जोशी निवासी पूरनपुर चकलुवा थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल को 7.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी टैक्सी नंबर की इनोवा गाड़ी यूके 04 TA8216 में उत्तराखंड सरकार का बोर्ड लगा कर आ रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह अलीनगर बिलासपुर निवासी असलम से स्मैक खरीद कर ला रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक पूर्व में थाना कालाढूंगी, जिला नैनीताल से स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। टीम में कांस्टेबल उमेश राज, प्रभात चौधरी, विनोद कन्याल, नवीन भट्ट, महिला कांस्टेबल अरुणा चौधरी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments