Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandगुलदार ने 75 साल के वृद्ध इंसान को बनाया निवाला

गुलदार ने 75 साल के वृद्ध इंसान को बनाया निवाला

भोंपूराम खबरी,घनसाली।उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बढ़ रही मामलों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला घनसाली से सामने आया है। यहां ग्यारहगांव हिन्दाव के ग्राम पंचायत डांगसेरा के दुबड़ी गांव के निवासी जगत सिंह उम्र 75 साल के वृद्ध इंसान को आदमखोर गुलदार ने निवाला बनाया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्यारहगांव हिन्दाव के ग्राम पंचायत डांगसेरा के दुबड़ी गांव के निवासी जगत सिंह विगत 24 जुलाई से लापता थे। नजदीकी सभी ग्रामीणों की खोज के बाद शुक्रवार को दुबड़ी गांव के पास जंगल में पतरेडा नामक तोक में उनका शव छत विछत हालत में मिला। जिसमे उनके दोनों हाथ पैर शरीर से पूरी तरह गायब थे। ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह घणाता ने बताया कि दुबडी गांव के जगत सिंह जो कि पिछले 24 जुलाई से घर से गायब थे। गायब की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जबकि 12 दिन बाद ग्रामीणों को जगत सिंह आधा शरीर मिला। जिसे आदमखोर गुलदार ने अपना निवाला बनाया दिया था। आपको बता दें कि टिहरी जनपद के घनसाली और बालगंगा क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही है जो कि रुकने का नाम नहीं ले रही है। विगत कुछ माह पूर्व ही इसी गांव में गुलदार ने एक 8 वर्षीया मासूम को अपना निवाला बना दिया था। जिसके एक हफ्ते बाद विभाग द्वारा सूटर बुलाकर आदमखोर गुलादार को ढेर कर दिया गया था। जबकि हाल ही में बालगंगा तहसील के केमरियासौड़ गांव में गुलदार ने एक महिला को घायल कर दिया था। क्षेत्र में लगातार दूसरी घटना है जब आदमखोर गुलदार ने इंसान को अपना निवाला बनाया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments