Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandगैरसैण को स्थायी राजधानी और कांग्रेस नेता की रिहाई के लिए आंदोलन

गैरसैण को स्थायी राजधानी और कांग्रेस नेता की रिहाई के लिए आंदोलन

spot_img

 

भोंपूराम ख़बरी। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जनपद चमोली में उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण को बनाए जाने को लेकर संघर्षरत आंदोलनकारी नेता प्रवीण सिंह को बिना शर्त रिहा किए जाने की मांग की है ।
प्रवीण सिंह की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए उन्होंने कहा है कि इस मांग को लेकर संघर्ष करते हुए उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है वह उन्हें अब गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।उन्होंने कहा गांधीवादी सत्याग्रह के माध्यम से गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने का संघर्ष किया जाना कोई देशद्रोह नहीं है । ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह इस मामले में तत्काल व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर जिला प्रशासन चमोली को निर्देश दें कि‌ प्रवीण सिंह को तत्काल बिना शर्त रिहा किया जाए और उन पर लगाए गए मुकदमों को वापस लिया जाए ।
धीरेंद्र प्रतापने कहा कि यदि प्रवीण सिंह को जल्द रिहा ना किया गया तो चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति राज्य भर में आंदोलन करने को बाध्य होंगी।
उल्लेखनीय है प्रवीण सिंह को पिछले दिनों 14 सितंबर को गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया था और पुरुष साड़ी जेल भेज दिया गया था जाम का स्वास्थ्य खराब हो गया और तब उन्हें गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments