Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandजानिए कहा गौ तस्करों ने पुलिस कर्मियों को कार से घसीटा

जानिए कहा गौ तस्करों ने पुलिस कर्मियों को कार से घसीटा

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।गौ तस्करों को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों को कार में सवार गौ तस्करों ने दूर तक घसीटा और मौके से फरार हो गए ।गोवंश संरक्षण स्क्वायड के प्रभारी चंद्र सिंह की तहरीर पर दो गौ तस्करों खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया ।दर्ज रिपोर्ट में चंद्र सिंह बताया कि सूचना मिलने पर गोवंश स्क्वायड में तैनात पुलिसकर्मी रविंद्र बिष्ट और जीवन कुमार ने अपनी बाइक संख्या uk06 ए एल 5904 से सेंट्रो कार को रोकना चाहा तो कार में सवार गौ तस्करों में बाइक में टक्कर मार दी, और दोनों पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नियत से कार से घसीटते हुए दूर तक ले गए और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दरऊ किच्छा निवासी अशफाक पुत्र महबूब और नसीम पुत्र नबी अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments