भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर में गौ हत्या की घटना को लेकर शहरवासियों में काफी रोष है। जिसको लेकर शहर के लोग व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा भी प्रातः से मौके पर मौजूद रहे और लोगों को समझाने का प्रयास करते हुए जिला व पुलिस प्रशासन से शीघ्र घटना की खुलासे की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि इस प्रकार का कृत्य निंदनीय है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। यह मामला लोगों की भावनाओं से जुड़ा मामला है, जिस प्रकार गौवंश की नृशंस हत्या की गई है वह क्षमा योग्य नहीं है। ऐसे दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवही करनी चाहिए, यह समाज के दुश्मन हैं। श्री अरोरा ने कहा कि यह बहुत बड़ा पाप है, जिस तरह से गौ माता की हत्या करना व बछड़े की हत्या शहर के बीचो बीच करना, यह बहुत बड़ा दुष्साहस है। ऐसा कृत्य राक्षस प्रवृत्ति के लोग ही कर सकते हैं, ऐसे समाज के दुश्मनों का पूर्ण रुप से बहिष्कार होना चाहिए, समाज इसे कभी माफ नहीं कर सकता। उन्होंने कहा यह एक बहुत बड़ा षड्यंत्र भी हो सकता है, जिसपर से जिला व पुलिस प्रशासन को शीघ्र पर्दा उठाना चाहिए। यदि कोई राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा कृत्य करता है तो वह समाज का दुश्मन हैं। अपने स्वार्थ के लिए बेजुबानों की जान से खेलने वाले समाज विरोधियों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने पुलिस प्रशासन को दो टूक कहा कि लोगों की भावनाएं आहत हैं, शीघ्र से शीघ्र मामले का पर्दाफाश हो और दोषियों को सजा मिले यदि ऐसा नहीं होता है तो शहरवासियों को रोकना मुश्किल हो जायेगा। इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, सीसीटीवी के माध्यम से लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, 24 घंटे में घटना का पर्दाफाश करने का प्रयास किया जायेगा। दोषियों को किसी भी रुप में बख्शा नहीं जायेगा।
गौ हत्या की घटना निंदनीय, भाजपा जिलाध्यक्ष अरोरा ने त्वरित कठोर कार्यवाही मांग की
RELATED ARTICLES