भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने राज्य योजना के अंतर्गत ग्राम सभा बरीराई के सबसे बड़े ग्राम सुंदरपुर में डेढ़ किमी मुख्य मार्ग के हाॅट मिक्स निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना के साथ नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि इस सड़क का निर्माण राज्य योजना अंतर्गत किया जा रहा है। सड़क का निर्माण होने से हजारों ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह सैनी, अवसर अभियंता पीसी बहुगुणा, सुरेन्द्र घई, सुभाष मण्डल, सुबल मण्डल, गुरूपद सरदार, सुब्रत बाछाड़, सुब्रत बाछज्ञड़, विजय बाछाड़, नन्नो गोपाल, रंजीत, केना सरदार, जगमति, भवतोष्ज्ञ बाछाड़, शिव कुमार, देवली, सुनीता, अंकित मण्डल, रविन्द्र नाथ राय आदि मौजूद थे।



