Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandचार दिन बाद खुली राशन की दुकानें, बाजार में उमड़ी भीड़ 

चार दिन बाद खुली राशन की दुकानें, बाजार में उमड़ी भीड़ 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  कोरोना क‌र्फ्यू में शुक्रवार को राशन की दुकानें खोलने की अनुमति देने के साथ ही शासन ने कर्फ्यू में भी दो घंटों की ढील दी ताकि लोग राशन समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें। लगभग चार दिन बाद राशन की दुकानें खुलने के साथ ही ढील मिलने के बाद बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ ज्यादा रही। राशन की दुकानों में लंबी कतार लगी रही। पुलिस एवं व्यापारियों ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करवाया। इस दौरान कुछ लापरवाह लोगों के पुलिस ने चालान भी काटे।

शासन के आदेश पर 18 मई से कोरोना कर्फ्यू को एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया था। इस दौरान सुबह सात बजे से 10 बजे तक फल, सब्जी, अंडे, मांस आदि की दुकानें ही खुल रही थीं। शुक्रवार के लिए दुकान खोलने का समय 12 बजे तक बढ़ा दिया गया। उधम सिंह नगर जिले के सभी शहरों में दुकानें सुबह सात बजे से ही खुल गई। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। 12 बजे के बाद मेडिकल को छोड़कर सभी दुकानें बंद हो गई जिसके बाद सुनसानी छा गई। जिला मुख्यालय पर में सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सामान खरीदने पहुंचे लोगों एवं व्यापारियों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। सीओ कुमार ने बताया कि शनिवार से 24 मई तक फिर से फल सब्जी, दूध की दुकानें सुबह सात बजे से 10 बजे तक ही खुलेंगी। इस दौरान केवल सस्ता गल्ला राशन की दुकानों को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है। बाजारों में सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। भीड़ के कारण कई बार कोविड के नियम भी टूटे। पुलिस एवं दुकानदारों को लोगों को नियमों का पालन करवाने में दिक्कत हुई। इस दौरान पुलिस बल लगातार लोगों को क‌र्फ्यू एवं कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करता रहा।

खरीदारी करने पहुंचे लोग दो गज की दूरी के नियम का पालन करना भूल गए। सबसे ज्यादा भीड़ किराना की दुकानों पर रही। यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। दोपहर बाद बाजार में आने वाले वाहनों को पुलिस ने कड़ी पूछताछ करने के बाद ही बाजार में घुसने दिया। थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह के नेतृत्व में बाजार, दीनदयाल चौक, इंदिरा चौक, नैनीताल राजमार्ग आदि जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। नियमों की अनदेखी करने वालों को सख्त चेतावनी दी। शनिवार से नगर में सात बजे से 10 बजे तक सब्जी, डेयरी, मीट की दुकानें खुलेंगी।

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments