भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातो को देखते हुए क्षेत्र के लोगो ने पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगो ने चोरी की वारदातो पर लगात लगाते हुए जल्द ही चोरी की घटनाओ के खुलासे की मांग की है। इस दौरान उन्होने एसपी सिटी से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की।
पार्षद सुरेश गौरी के नेतृत्व में आनंद विहार कालोनी निवासी के लोग पुलिस कार्यालय पहंुंचे और प्रदर्शन करते हुए चाुेरी की घटनाओ के खुलासे की मांग की। इस दौरान आनंद विहार कालोनी के लोगो ने एसपी सिटी ममता वोहरा से मुलाकात कर बताया कि बीते दिनो आनंद विहार कालोनी में चोरी द्वारा 7-8 घरो से एक साथ चोरी कर लाखो रूपये का सामान चुरा लिया गया था। लेकिन चोरो का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है और न ही चोरी के खुलासे के लिए कोई ठोस कार्यवाही ही गई है। साथ ही कालोनी में नियमित रूप से पुलिस की गश्त भी नहीं की जा रही है। इस दौरान राधेश्याम गंगवार, रिंकू, मनोज, चंद्रमोहन, संजय दुबे, सतवीर शर्मा, आशुतोष मिश्रा, निर्मल कुमार, अनिल आदि थे।



