भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने छत्तरपुर डेरा में राज्य योजना से स्वीकृत 500 मीटर सड़क निर्माण का पूजा अर्चना के साथ फीता काटकर और नारियल तोड़कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति रूकने नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनहितों की अनदेखी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जायेगी। इस अवसर पर कलावती परवाल, नीलम, विमला देवी, उमा देवी, दीपिका, ममता, तुलसी डोगरा, प्रेमा देवी, कमला, खेमा जोशी, चम्पा देवी, बसंती बिष्ट, उर्मिलादेवी रेखा देवी, मीना देवी, शोभा देवी, कुलविंदर कौर, सोनी, तेजा जोशी, गगनदीप कौर इन्द्रा देवी विमला भट्ट, प्रकाश पाण्डे, निर्मला पाण्डे, संतोष कुमार शर्मा, महेन्द्र सिंह, दर्शन सिंह, प्रभ पाल नेगी, देवी लाल, याद राम,मनोज शर्मा, दिनेश, योगेश सुरेंद्र , गौरी, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।